{"_id":"47-17400","slug":"Rampur-17400-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े मकान में आठ लाख की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़े मकान में आठ लाख की चोरी
Rampur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बना लिया। ताले तोड़कर चोर नगदी समेत आठ का सामान समेट कर ले गए। परिवार को किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मदरसा कोहना निवासी असलम की मोबाइल फोन की चाह खजान खां में दुकान है। सात दिन पहले असलम पूरे परिवार के साथ घर में ताले डालकर दिल्ली एक रिश्तेदार की शादी में गया था। असलम और उसके परिवार के लोग रविवार की रात में वापस लौटे। असलम जब मेन गेट का ताला खोलकर घर में दाखिल हुआ तो मकान के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। मकान के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे। कमरों में देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर असलम और परिवार वालों ने चीख चिल्लाना शुरू कर दिया। इतने में आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए। असलम ने पड़ोसियों की मौजूदगी में घर के सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अलमारी में रखे 80 हजार रुपए, सोने और चांदी के जेवर, कीमती कपड़े व घरेलू सामान गायब मिला। गृहस्वामी ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास लोगों से भी घटना की जानकारी ली। साथ ही खोजी कुत्ता भी बुला लिया। कई घरों और गलियों में कुत्ता घूमा पर कोई सुराग नहीं लगा सका। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। उसके मुताबिक चोर करीब आठ लाख का समान चुराकर ले गए।