फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बिजली चेकिंग की आड़ में उपभोक्ताओं को ब्लैकमेल कर की जा रही वसूली

बिजली चेकिंग की आड़ में उपभोक्ताओं को ब्लैकमेल कर की जा रही वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली चेकिंग की आड़ में उपभोक्ताओं को ब्लैकमेल कर की जा रही वसूली

विज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उपभोक्ताओं से चेकिंग के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने एवं अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अफसरों द्वारा फोन रिसीव न करने की बात कहते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुरुवार को मंडल के कार्यकर्ता एकत्र होकर अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय आ गए। यहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरु कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। आम जनता एवं व्यापारियों को चेकिंग के नाम पर डरा धमकाकर अवैध वसूली की जा रही है। बात बात पर एफआईआर कराने की बात कही जाती है। उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में हेराफेरी की जा रही है। जनता की आवाज अफसरों तक पहुंचाने के लिए फोन किया जाए तो उनका फोन ही रिसीव नहीं होता है। इससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान करने एवं फोन रिसीव करने के आदेश करने की मांग की है। इस मौके पर शुऐब मोहम्मद खां, मोहम्मद शाहिद शमसी, बिलाल शमसी, शाकेब अहमद, रविन्द्र सिंह टोनी, अरविंद गुप्ता, हारिश शमसी, वाजिद अली खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed