{"_id":"5b5f61f34f1c1b4e748b7f2d","slug":"91532977651-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों पर लगाया मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों पर लगाया मनमानी का आरोप, किया प्रदर्शन
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विकास भवन के पास पार्क में एकत्र हुए। यहां पर किसानों ने बैंकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा जिले के कई बैंक किसानों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे बैंकों के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी और जिस बैंक में भी भ्रष्टाचार या किसानों का शोषण होगा उस बैंक के चेयरमैन का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा विकास भवन में चार सूत्रीय ज्ञापन लीड बैंक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। जिसमें कुछ बैंक शाखाओं में रिक्त पदों पर प्रबंधकों की तैनाती करने समेत किसानों की अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन पर परशुराम शर्मा, रईस दूल्हा, आमिर अहमद, इरशाद अली पाशा, नूर आलम, अमीर अहमद, रामनाथ, जुबेद खान आदि के नाम व हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन