फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आजम के खिलाफ विहिमं का प्रदर्शन

आजम के खिलाफ विहिमं का प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
आजम के खिलाफ विहिमं का प्रदर्शन
आजम के खिलाफ विहिमं का प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पुराने स्थान न लगाए जाने के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विश्व हिंदू महासंघ से जुड़े तमाम कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा प्रकरण को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा गया,जिसमें कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयल उपाध्याय की प्रतिमा अंबेडकर पार्क के सामने लगी हुई थी,जिसे 2005 में पूर्व मंत्री आजम खां ने यहां से हटवा दिया था। इस प्रतिमा को डीएम आवास के किनारे रखवा दिाया गया था। प्रतिमा को पुराने स्थान पर रखवाने के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है,लेकिन प्रतिमा पुराने स्थान पर नहीं रखी जा रही है। इस काम में आजम खां अडंगा लगा रहे हैं,जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर प्रतिमा को स्थापित करने से रोक दिया गया। कहा कि इस संबंध में प्रतिमा को पुराने स्थान पर लगाने का आदेश जारी किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, धर्मवीर सिंह राणा, रोशन लाल, सुमित पाल, राम सिंह, देव सिंह, ध्यान सिंह, गुरुनाम सिंह, मनवीर यादव, लक्ष्मी शर्मा, हरिओम, हुकुम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed