फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   862 students left up board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा------------ हाईस्कूल गृह विज्ञान के 761 और इंटर उर्दू के 101 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
862 students left up board exam
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल गृह विज्ञान के 761 और इंटर उर्दू विषय के 101 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कराई गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान और इंटर के उर्दू विषय की परीक्षा थी। हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 9378 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 8617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, 761 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा इंटर उर्दू विषय की परीक्षा में 1102 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 1002 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए जबकि, 101 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में जिलेभर में किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नहीं थी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की ऑन लाइन निगरानी में हुई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, स्टाफ और परीक्षार्थियों को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया। प्रत्येक कक्ष के बाहर हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई की परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed