फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   86% voter turnout in NHM Contractual Employees' Union election.

Rampur News: एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ चुनाव में 86 फीसदी मतदान

Fri, 31 Jul 2026 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
86% voter turnout in NHM Contractual Employees' Union election.
रामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान में करीब 86 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू कर दी गई। देर रात तक नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में मतदान केंद्र पर पूरे दिन गहमागहमी रही। कर्मचारी कतारों में लगकर मतदान करते रहे। संगठन की कमान किसके हाथ जाएगी, इसे लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में पूरे दिन हलचल बनी रही। चुनाव समिति की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया गया। मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखकर मतगणना शुरू कर दी गई। उधर, मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। देर रात परिणाम घोषित होने के बाद नई जिला कार्यकारिणी का गठन होगा, जो आने वाले समय में संविदा कर्मचारियों के हितों और लंबित मांगों को लेकर रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। मतगणना जारी है, देर रात तक नतीजे आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed