{"_id":"5abe8d6c4f1c1bf5618b4955","slug":"81522437484-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सात हजार से अधिक किसानों ने कर्जमाफी के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सात हजार से अधिक किसानों ने कर्जमाफी के लिए किया आवेदन
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात हजार से अधिक किसानों ने कर्जमाफी के लिए किया आवेदन
रामपुर। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले में सात हजार से अधिक किसानों को कर्जमाफी का इंतजार है। इसके लिए किसानों ने विभागीय दो दिवसीय शिविर के साथ ही ऑनलाइन भी आवेदन किया है। इनमें से करीब 50 फीसदी आवेदनों का बैंक द्वारा सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद इन आवेदनों का तहसील प्रशासन स्तर से सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में पात्र पाए जाने पर इन किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
सत्र समाप्ति में सिर्फ एक दिन शेष है लेकिन, अभी तक जिले के सभी पात्र किसानों को फसल ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। विभागीय आंकड़ों की ही मानें तो जिले में करीब सात हजार से अधिक किसानों को अभी भी कर्ज माफी का इंतजार है। इसके लिए इन किसानों ने विकास भवन में लगे दो दिवसीय शिविर में बैंकों के स्टालों पर आवेदन किया। इसके साथ ही तीन हजार से अधिक किसानों ने ऑनलाइन भी आवेदन किए। इसके बाद विभाग द्वारा इन आवेदनों की जांच कराई जा रही है। जिससे यह पता चल सके कि एक ही किसान ने दोनों जगह तो आवेदन नहीं कर दिया। साथ ही विभाग द्वारा आवेदन करने वाले किसानों में से पात्र किसानों की सूची तैयार करवाई गई है। जिसमें अब तक 50 फीसदी किसानों के आवेदन सही पाए गए हैं। इन किसानों का अब तहसील स्तर से सत्यापन कराया जा रहा है। जिसके बाद पात्र किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिल सकेगा।