{"_id":"5b3524024f1c1bb0318b937b","slug":"8-degree-temperatur-fall-with-in-three-days-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में उमड़े बदरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तापमान में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 34 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन, आर्द्रता और ओसांक बढ़ने के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल रखा। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले गुरुवार को लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत जरूर मिली।
गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई लेकिन, शहर में पूरा दिन बारिश के इंतजार में ही गुजर गया। लोग सुबह से शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे लेकिन, देर शाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि बुधवार रात को शहर में बारिश हुई और इससे तापमान में भी काफी गिरावट हुई। जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत भी मिली। पिछले तीन दिन में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था जो कि गुरुवार को कम होकर 34 डिग्री सेल्सियस ही रह गया। बुधवार रात बारिश और गुरुवार दिन भर बादलों की आंखमिचौली के कारण दिन में झुलसाने वाली गर्मी से राहत महसूस हुई। गुरुवार को दोपहर में आर्द्रता बढ़कर 91 फीसदी और ओसांक 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जिस कारण उमस काफी बढ़ गई। दिन भर आर्द्रता साठ फीसदी से अधिक ही रही। न्यूनतम तापमान गुरुवार को भी 27 डिग्री सेल्सियस ही रहा।