{"_id":"608700b28ebc3ebd0c457be8","slug":"78-thousand-taken-from-with-out-masqe-persons-rampur-news-mbd3875074122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 गाइडलाइन अनुपालन को जिले भर में चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 गाइडलाइन अनुपालन को जिले भर में चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
शाहबाद/रामपुर। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ, तहसीलदार, एसडीएम आदि अधिकारियों के नेतृत्व में चले अभियान में 78500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं लोगों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने की भी अपील की गई।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी और थाना प्रभारियों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कोविड-19 गाइडलाइन को गंभीरता पूर्वक लागू कराया जा रहा है। वहीं एसपी शगुन गौतम के निर्देशों पर पुलिस भी लगातार चेकिंग अभियान चलाकर मास्क न लगाने वाले लोगों के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूल रही है। एसपी शगुन गौतम ने भी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत देहात क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने स्वार एवं अजीमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों की चेकिंग की। प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान में 78500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वहीं दूसरी ओर शाहबाद में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और दो दिन की बंदी के बाद खुले बैंकों के आसपास व बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर लोगों की भीड़ होने और मास्क न लगाने पर कोतवाल शिवचरन सिंह ने फटकार लगाई और जुर्माना भी वसूला।