फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   75 police workers awarded

75 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, यूपी 112 ने निकाली तिरंगा यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
75 police workers awarded
रामपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित हो रहे हैं। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह द्वारा पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को खेलकूद के उपकरण व देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों को तिरंगा झंडा दिया गया। इसके साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वीर रस संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार के सदस्यों एव उनके बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नाट्य प्रस्तुति की गई। वहीं, रविवार को पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिला नियंत्रण कक्ष से रवाना किया। यूपी 112 का यह तिरंगा मार्च जिला नियंत्रण कक्ष से शुरू होकर थाना भोट टोल प्लाजा पर समाप्त हुआ। जहां पुलिस ने टोल प्लाजा कर्मियों को मिठाई खिलाई। इस दौरान जिला नियंत्रण कक्ष पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed