{"_id":"5be7273dbdec22696720e6d1","slug":"71541875517-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर-दीपिका की शादी के बहाने आजम का विरोधियों पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणवीर-दीपिका की शादी के बहाने आजम का विरोधियों पर तंज
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी के बहाने पूर्व मंत्री आजम खां ने विरोधियों पर तंज कसा है। शनिवार को जारी लिखित बयान में आजम खां ने खिलजी और पदमावत से संबंधित विवादों को अपने तौर पर दोनों के शुभचिंतकों से तथा नफरत करने वालों से यह जानना चाहा है कि फिल्म अदाकारी की शक्ल में खिलजी और पदामवत की याद को ताजा करने वालों की अगले दो दिनों में भव्य रूप से शादी होने वाली है। ऐसे में मुझे खिलजी की संज्ञा देने वाले गंदे विचारकों से यह जानना चाहूंगा कि इन दोनों की शादी के मौके पर मुझे क्या सीख लेनी चाहिए। आजम ने कहा है कि उम्मीद करता हूं कि ऐसे लोग मेरे मन की शांति के लिए अवश्य उन्हीं मंदिरों में प्रार्थना करेंगे, जिनमें मेरी बर्बादी की बद दुआ कर चुके हैं।
-
विज्ञापन
-