{"_id":"5be4886cbdec22694e6b7f4b","slug":"71541703788-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह पर अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, चादरपोशी कर मांगी दुआ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह पर अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, चादरपोशी कर मांगी दुआ।
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। कस्बे में चल रहे हजरत शेख भूरे शाह मियां के सालाना उर्स में बुधवार एवं गुरुवार को उनकी मजार शरीफ पर चादरपोशी कर मिन्नते मागंने वाले अकीदतमंदों की खासी भीड़ बनी रहा। उधर, बुधवार एंव गुरुवार की रात उर्स में कव्वालियों का भी शानदार प्रोग्राम चला। कस्बे में हजरत शेख भूरे शाह मियां रहमतुल्लाह अलैह का पांच रोजा उर्स पांच नवंबर से चल रहा है। जहां गुरुवार को हजरत शेख भूरे शाह मियां की मजार पर मिन्नते मांगने वाले अकीदतमंदों की सुबह से लेकर देर शाम तक भारी भीड़ जुटी रही। अकीदतमंदों ने देर शाम तक बाबा भूरे शाह मियां की मजार शरीफ पर चादरपोशी कर घर परिवार की शांति के लिए मिन्नतें मांगने वालों का तांता लगा रहा। वही दूसरी ओर बुधवार एंव गुरुवार की रात उर्स में महफिले शमा का शानदार कार्यक्रम भी चला। जिसमें जनब रईस झनकार कव्वाल बिलारी, आरिफ कव्वाल सैदपुर बदायूं, इल्यास मस्ताना कव्वालरेडियो एंव टी वी आर्टिस्ट सहसपुर स्योहारा, अनीस नबाब कव्वाल हैदराबाद आन्ध्रप्रदेश आदि कव्वाल पार्टीयों ने पंड़ाल में बैठे तमाम ही श्रोताओं के समक्ष बेहतरीन कव्वालियां और नाते पाक प्रस्तुत कर लोगों के बीच मीफिले शमा बांध दिया। वही दूसरी ओर लगे उर्स मेले में लगी दुकानों पर लोगों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। झूलों का आनंद लिया। इस अवसर पर उर्स कमेटी के मैनेजर अब्बदुल ररूफ एड़वोकेट, सदर हारून पहलवान, हसरत अली, फहीम अहमद, दिलशाद अल्वी, भूरा अंसारी व ड़ा मुख्तार हुसैन असारी समेत अन्य कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।