{"_id":"5adcd8c94f1c1ba1098b5f2e","slug":"71524422857-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर भड़के कांग्रेसी
रामपुर।
पेट्रोल के दाम बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी समाधि के पास पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम आदमी पर बोझ और बढ़ा है।
कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष मामून शाह के नेतृत्व में कार्यालय में एकत्र हुए, जहां से वह जुलूस निकालकर गांधी समाधि पर पहुंचे। गांधी समाधि पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं और देश की जनता परेशान हो रही है। पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से आक्रोश है। कहा कि आम आदमी पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से काफी परेशान है। भाजपा सरकार गरीब व किसानों की विरोधी है। कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा जन विरोधी कार्यों के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी देने का आह्वान किया। इस मौके पर नोमान खां, तौसीफ मियां, ताबिश खां, रमेश प्रभाकर, आमिर कुरैशी, शाहबेज, जुनैद, फरमान, रहमान, अदनान खां मौजूद रहे।