{"_id":"59b03ccd4f1c1bf87f8b46f1","slug":"71504722125-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वर्ग जूडो प्रतियोगिता में पटवाई-किला की छात्राओं का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वर्ग जूडो प्रतियोगिता में पटवाई-किला की छात्राओं का दबदबा
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका वर्ग जूडो प्रतियोगिता में पटवाई-किला की छात्राओं का दबदबा
रामपुर। राजकीय इंटर कालेज पहाड़ी गेट में बालिका वर्ग जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पटवाई व किला कालेज की छात्राओं का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य रामकुमार द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर की गई। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कालेज पटवाई की किरन गंगवार, कंचन, मनप्रीत कौर, खुर्शीद कन्या इंटर कालेज की चांदनी, आरती, कन्या इंटर कालेज किला की प्रिया ठाकुर, पहाड़ी गेट इंटर कालेज की शाजिया का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कालेज पटवाई की बबीता, राजकीय कन्या इंटर कालेज किला की प्रिया व नेहा सागर का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में पहाड़ी गेट कालेज की फिजा नजीर और किला इंटर कालेज की शशी का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता आयोजन में कुलविंदर कौर, उमेश कुमार, मनोज कुमार ने सहयोग किया।