{"_id":"598890d64f1c1ba6718b45b1","slug":"71502122198-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडल स्कूल बशला का दर्जा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडल स्कूल बशला का दर्जा बढ़ा
Updated Mon, 07 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
विकास खंड रोहड़ू के तहत माध्यमिक पाठशाला बशला का दर्जा बढ़ा कर उच्च पाठशाला कर दिया है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मंगलवार को उच्च विद्यालय बशला का उद्घाटन किया। विद्यालय का दर्जा बढ़ाने पर लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। स्कूल का दर्जा बढ़ने से क्षेत्र के दर्जनों गांव के बच्चों को सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान सरकार ने नई क्रांति लाई है। रोहड़ू में ही दर्जनों स्कूलों का दर्जा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में भी सरकार की ओर से कोई कमी नहीं रखी गई। विकास की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार गांव में लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं को भी दूर किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री सोहन लाल चौहान, उपाध्यक्ष नरेश मुल्टा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, हैप्पी मेहता, रविंद्र जोरटा, प्रधान वीर सिंह, उप प्रधान देवी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण चंद मेहता, पंकज मतराट, रोशन लाल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।