फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   9 माह से 15 वर्ष के बच्चे को अब लगेगा एमआर वैक्सीन

9 माह से 15 वर्ष के बच्चे को अब लगेगा एमआर वैक्सीन

Sun, 02 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
9 माह से 15 वर्ष के बच्चे को अब लगेगा एमआर वैक्सीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश में भी अब 9 माह से लेकर 15 वर्ष के बच्चे को एमआर वैक्सीन लगाया जाएगा। प्रथम चरण में जहां देश के पांच राज्यों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है वहीं अन्य आठ राज्यों में अब इस वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। यह टीका बच्चों को होने वाले खसरा और रूबेला जैसी घातक बीमारियों पर पूरी तरह से रोक लगा देगा। प्रदेश भर में स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस टीके के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत रामपुर उपमंडल के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
रामपुर स्थित बुशहर सदन में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुनीश सूद की अध्यक्षता में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इस मौके पर बीएमओ रामपुर डॉ. ज्ञान ठाकुर भी मौजूद रहे। शिविर में उपमंडल के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से आए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक केसी जिष्टू ने बताया कि देश भर में एमआर वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान छेड़ा गया है, ताकि एमआर वैक्सीन की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. ज्ञान ठाकुर ने बताया कि पहले चरण में टीके को लेकर चिकित्सा अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया है। दूसरे चरण में आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल के प्रधानाचार्यों, अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
इस मौके पर डॉ. भारती आजाद, डॉ. अभिषेक, डॉ. कौंडल, डॉ. अक्षिता, डॉ. रवि, डॉ. सुरभि, डॉ. सोनिया सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed