{"_id":"65dfa78e4d865e01cb0a07a9","slug":"66-assistants-became-anganwadi-workers-rampur-news-c-282-1-rmp1004-117044-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 66 सहायिकाएं बनीं आंगनबाड़ी वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 66 सहायिकाएं बनीं आंगनबाड़ी वर्कर
विज्ञापन
रामपुर। जिले की 66 सहायिकाओं का आंगनबाड़ी वर्कर के रूप में चयन किया गया है। इन सभी वर्कर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद आंगनबाड़ी वर्कर के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र दिया और कार्यक्रम को संबोधित किया।विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कुपोषण उन्मूलन के कार्यक्रम चला जा रहे हैं। इन्हें धरातल पर उतारने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नवचयनित आंगनबाड़ी वर्कर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार जायसवाल ने कहा कि जिले के कुल 8 परियोजना क्षेत्रों में से स्वार ग्रामीण में 14, मिलक में 14, रामपुर शहर में 10, टांडा में 7, सैदनगर में 7, शाहबाद में 5, चमरौआ में 6 और बिलासपुर में 3 सहायिकाओं की नियुक्ति आंगनबाड़ी वर्कर के रूप में की गई है, इन सभी को उनकी ग्राम पंचायत में स्थित केंद्र पर तैनाती दे दी गई है।
आईसीडीएस विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में आंगनबाड़ी वर्कर की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जिसमें विभागीय निर्देशों के अनुरूप प्रथम चरण में निर्धारित पात्रता रखने वाली सहायिकाओं का आंगनबाड़ी के रूप में चयन करने के निर्देश दिए गए थे। जिले में निर्धारित पात्रता रखने वाली 66 सहायिकाओं को आंगनबाड़ी के रूप में नियुक्ति प्रदान करने के बाद अब रिक्त पदों के सापेक्ष नए सिरे से विज्ञापन जारी होंगे। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए दिग्विजय नाथ तिवारी, सीडीपीओ दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --