फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   64323 The money of dress of 1.13 lakh children will come in the account of parents

64323 अभिभावकों के खाते में आएगा 1.13 लाख बच्चों की ड्रेस का धन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
64323 The money of dress of 1.13 lakh children will come in the account of parents
64323 अभिभावकों के खाते में आएगा 1.13 लाख बच्चों की ड्रेस की धनराशि
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम किया डीबीटी का शुभारंभ
बच्चों व अभिभावकों ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर देखा लाइव प्रसारण
अभिभावक खुद खरीदेंगे यूनिफॉर्म, जूते मौजे, स्वेटर और बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1.13 लाख बच्चों के खाते में ड्रेस, बैग, जूता और मौजे खरीदने के लिए धन किसी भी समय अभिभावकों के खाते में आ जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा धन ट्रांसफर करने के आदेश दे दिए गए हैं।
सरकार परिषदीय व अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले हर बच्चे परिषदीय स्कूलों मेें पढ़ने वाले जिलेभर के करीब 1.92 लाख छात्र छात्राओं को ड्रेस, बैग, जूते और मौजे खरीदने के लिए सरकार प्रत्येक बच्चे को 1100 रुपये डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम उनके अभिभावकों खाते में भेजने की योजना बनाई थी। जिसके लिए करीब दो महीने से तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री ने लखनऊ में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री द्वारा जारी कार्यक्रम को यूट्यूब चैनल, फेसबुुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शिक्षा विभाग से जुडे़ अफसरों, अभिभावकों और बच्चों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
फिलहाल 113325 छात्र छात्राओं को मिलेगा लाभ
जिलेभर के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.92 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। लेकिन, इनमें से अभी 113325 बच्चों को ही डीबीटी का लाभ मिल पाएगा। 64323 अभिभावकों के खाते में यह धनराशि आएगी।

.....
बयान
कुछ बच्चे ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं या उनमें कुछ कमी रह गई है। पहले चरण में योजना से वंचित रह गए छात्र छात्राओं की डाटा फिडिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ही शेष बच्चों की धनराशि भी उनके अभिभावकों के खातों में पहुंच जाएगी।
- कल्पना सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed