{"_id":"5efcdde98ebc3e42ef42ee2a","slug":"61percent-wheat-purchasing-rampur-news-mbd3543990108","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पूरा लक्ष्य के सापेक्ष 61 फीसदी ही हो सकी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पूरा लक्ष्य के सापेक्ष 61 फीसदी ही हो सकी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गेहूं क्रय सत्र मंगलवार 30 जून को समाप्त हो गया। जिले में इस बार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 61 फीसदी गेहूं की खरीद हो सकी। हालांकि यह खरीद पिछले सत्र की तुलना में कुछ अधिक है। इस साल 1.59 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 97 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
जिले में 15 अप्रैल से गेहूं क्रय की शुरुआत हुई थी। जिले में करीब डेढ़ सौ क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीदा गया। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार 15 दिन विलंब से गेहूं क्रय सत्र की शुरुआत हो सकी। हालांकि जून माह में 15 दिन खरीद के लिए बढ़ाए भी गए। इस साल 30 जून तक जिले में गेहूं की खरीद हुई जबकि पिछले साल 25 जून तक खरीद की गई थी। शासन ने जिले में 1.59 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन, विभाग न तो पिछले साल लक्ष्य हासिल कर पाया था और न ही इस साल लक्ष्य हासिल कर पाया। इस साल विभाग ने 30 जून तक 96937.60 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जबकि पिछले साल 96746.25 मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। यानि इस बार विभाग ने बहुत कम मात्रा में ही सही कुछ अधिक गेहूं की खरीद की है।