{"_id":"5c0c1dd6bdec2241b439cd5f","slug":"61544297942-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिक खेलकूद संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिक खेलकूद संपन्न
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ग्रीनवुड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। हैरअंगेज करतब देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। क्रिकेट में टैगोर हाउस एवं सरोजनी हाउस की टीमें प्रथम रहीं।
स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डीआईजी एसएस सिद्घु ने किया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ओपनिंग मार्च पास्ट के बाद कक्षा दो के बच्चों ने एयरोविक्स प्रस्तुत की। तीन सौ नन्हें नन्हें बच्चों का यह कार्यक्रम बेहद आकर्षक था। कक्षा पांच के बच्चों ने हमारी बेटियां नामक संगीतमय कार्यक्रम पेश किया। गुजराती डांडिया एवं डम्बल ग्रिल की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद जिम्नास्टिक पेश किया गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद के जरिए छात्र छात्राओं में आत्मविश्वास जागृत होता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एनके तिवारी ने स्कूल की वार्षिक आख्या पेश की। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। बोले कि स्कूल में बिजली बचाने के लिहाज से सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। इसके बाद खेलों परिणाम घोषित किए गए, जिसमें सीनियर क्रिकेट में टैगोर हाउस, जूनियर क्रिकेट में सरोजनी हाउस, सीनियर एवं फुटबाल, कबड्डी में टैगोर हाउस, हॉकी में नेहरु हाउस विजयी रहा। अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर संस्थापक नवाब खान, डायरेक्टर शाहिद खान, ज्वाइंट डायरेक्टर समीना खान, शकील अहमद, सुष्मिता आदित्य, फिरोज हैदर, परवीन खान, उवैद खान, एहतेशाम अली, मुर्तजा खान, मोहम्मद रियाज, अमीन अली, शकील अंसारी आदि उपस्थित रहे।