{"_id":"5bdb4fa0bdec22697d28b1f4","slug":"61541099424-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर घोल रहे मिलावटखोर, 76 के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर घोल रहे मिलावटखोर, 76 के खिलाफ होगी कार्रवाई
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य विभाग की ओर से लिए गए नमूनों में 76 नमूने फेल हो गए हैं। अब सभी के खिलाफ अपर जिलाधिकारी कोर्ट में वाद दायर किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।
जिले भर में दूध से लेकर हर खाने पीने के सामान में दुुकानदार मिलावट करके बेचने का काम कर रहे हैं। मुनाफाखोरी का यह धंधा दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। खान पान के सामान को जहरीला बनाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। हालांकि, मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन की ओर से अभियान भी चलाए जाते हैं, जिसमें खाद्य पदार्थों के नमूने लेने से लेकर उन्हें नष्ट करने तक की कार्रवाई होती। अब तक जहां खाद्य विभाग की ओर से 82 नमूने भरे गए थे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। सभी की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो गई है। अफसरों की मानें तो 76 नमूने फेल (अधोमानक) हो गए थे। इसमें दूध के 23 और मावा के 12 हैं। इसके अलावा और भी चीजें शामिल हैं। अब विभाग की ओर से नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इनके खिलाफ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।