{"_id":"5b6f34cb4f1c1b392e8b45d4","slug":"61534014667-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरान ए करीम की तिलावत से उर्स का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरान ए करीम की तिलावत से उर्स का आगाज
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पुराना गंज मंगल की पैठ स्थित हजरत हाफिज अहमद हसन शाह शेरी व हजरत सूफी मंजूर हसन शाह शेरी का उर्स शनिवार को बाद नमाज ए अस्र कुरान की तिलावत के साथ शुरू हुआ। कुरान की तिलावत कारी अहमद अली साहब शेरी ने की और नात ए पाक पेश की। इस मौके पर आस्ताना ए आलिया शाहे दरगाही महबूब के इमाम मौलाना शाह खालिद खां ने कहा कि हिंदुस्तान औलिया ए किराम, पीर व बुजुर्गानेदीन का मरतबा काफी बड़ा रहा है। लोगों को मां-बाप की खिदमत करने की सलाह दी। आखिरी में कुल शरीफ के बाद शिजरा ख्वानी हुई। उर्स में दूरदराज से आए अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर दुआ मांगी। इस दौरान हाजी नबी हसन, अलहाज अनजारुल हसन, हाफिज महबूब हुसैन शेरी, महमूद हुुसैन, हाफिज शरीफ उल हसन, महफूज हुसैन, मेराज अहमद शेरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन