फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   61 thousand water conection will be regular

शहर के 61 हजार पानी के कनेक्शन होंगे ऑनलाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
61 thousand water conection will be regular
रामपुर। नगर पालिका की ओर से शहर के 61 हजार कनेक्शनों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की हैं, जो तीन माह तक सर्वे कर यह काम करेंगी। इस दौरान लोगों को पानी के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे नगर पालिका की आमदनी करीब दो करोड़ रुपये तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में करीब 70 हजार भवन हैं, जिनमें से करीब 61 हजार मकानों में पानी की सप्लाई जा रही है। लोगों ने अपने स्तर से ही पानी के कनेक्शन करा लिए हैं लेकिन, अधिकांश कनेक्शन अब भी नगर पालिका के रिकार्ड में दर्ज नहीं है। ऐसे में नगर पालिका को काफी नुकसान हो रहा है। लिहाजा, अब सरकार की ओर से निकायों को निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें पानी के सभी कनेक्शनों को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से कवायद शुरूकर दी गई है। सर्वे के लिए टीमें गठित कर दी हैं। ये टीमें आगामी तीन माह तक लोगों के घरों पर जाएंगी और पानी के कनेक्शन ऑनलाइन करने के लिए कहेंगी, जिससे नगर पालिका का रिकार्ड भी अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed