फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   539 Gram Panchayat members will be elected unopposed, voting will be held for 33 posts

539 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुनाव होना तय, 33 पदों के लिए होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
539 Gram Panchayat members will be elected unopposed, voting will be held for 33 posts
शाहबाद। क्षेत्र की आधी ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने की वजह से ग्राम पंचायत सदस्य पदों के उपचुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जिसमें 590 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 539 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव निर्विरोध होना तय है, जबकि 33 पदों पर 12 जून को मतदान होगा। वहीं, ब्लॉक परिसर में देर शाम तक चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 59 ग्राम पंचायत के प्रधानों को शपथ दिला दी गई थी। शेष 58 ग्राम पंचायत का कोरम पूरा न होने की वजह से शपथ ग्रहण नहीं हो सका। रामपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों का यही हाल है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी, जिसके तहत नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 590 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए 665 नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि 18 पद अब भी रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को आरओ राजकुमार चंदाना, एआरओ दिनेश कुमार, विल्सन एवं अरविंद कुमार ने नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में 665 नामांकन पत्रों में से 23 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। जबकि, 38 प्रत्यशियों ने अपना नामांकन पत्रों को वापस ले लिया। इस तरह 539 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है, जबकि विकास खंड की ग्राम पंचायत परोता, भगवंतपुर, मीरापुर, बिसौली, दनियापुर, नानकार एवं रेवड़ी कलां ग्राम पंचायतों के 33 वार्डों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का उपचुनाव होना तय है। इन सभी वार्डों पर 66 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सोमवार देर शाम तक चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed