{"_id":"5be48876bdec22174c7df488","slug":"51541703798-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए गांधी समाधि पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेसियों ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकालते हुए गांधी समाधि पर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने विदेशों से काला धन लाओ, केंद्र सरकार हाय-हाय आदि नारे लगाते हुए केंद्र सरकार द्वारा दो साल पूर्व की गई नोटबंदी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह ने कहा कि सरकार ने जनता को लूटने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया था। नोटबंदी को दो साल का समय पूरा होने के बाद भी सरकार यह नहीं बता पा रही है कि नोटबंदी के असली लाभार्थी कहां हैं। नोटबंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट हुई। इस दौरान धर्मेंद्र देव गुप्ता, नौमान खां, मोहम्मद हसीब खां, महेंद्र यदुवंशी, आमिर मियां, रमेश प्रभाकर, फैसल हसन, रिजवान मियां, रामगोपाल सैनी, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, दिव्यांश सिंघल, शुभम रस्तोगी, महफूज मंसूरी, परवेज खां, मेहरबान अली, राशिद खां आदि मौजूद रहे।