फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बिजली कर्मी के साथ मरम्मत को पहुंचे युवक, करंट की चपेट में आकर एक की मौत

बिजली कर्मी के साथ मरम्मत को पहुंचे युवक, करंट की चपेट में आकर एक की मौत

Fri, 02 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मी के साथ मरम्मत को पहुंचे युवक, करंट की चपेट में आकर एक की मौत

विज्ञापन
शाहबाद(रामपुर)। बिजली लाइन में फाल्ट की मरम्मत को पहुंचे दो युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे को लेकर विभागीय अफसर जांच की बात कहकर किनारा कर रहे हैं।

क्षेत्र के गदमर पटटी गांव निवासी अरुण के ट्यूबेल की लाइन खराब हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार फाल्ट ठीक करने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर को खेड़ा गांव निवासी संविदा विद्युतकर्मी सुखवीर दो युवकों को लेकर मौके पर पहुंचा था। ग्रामीणों का कहना है कि सुखवीर ने मधुकर बिजलीघर से शटडाउन लेकर सूरज और खंदेली गांव निवासी राहुल को लाइन पर मरम्मत करने के लिए कहा। दोनों युवक खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे थे इसी दौरान लाइन में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर राहुल और सूरजपाल गंभीर रूप से झुलस गए और नीचे गिर पड़े। हादसा होते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोनकर सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को शाहबाद सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने खंदेली गांव निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से झुलसे सूरजपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed