फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आजम के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

आजम के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

Fri, 02 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
आजम के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

विज्ञापन
रामपुर। लालपुर में धरना दे रहे आजम खां के काफिले की गाड़ियां महात्मा गांधी स्टेडियम के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आपस में टकरा गई। अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

लालपुर पुल को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का धरना था। इसके लिए समाजवादी पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता तोपखाना स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी जुुलूस की शक्ल में लालपुर रवाना हो गए। इस बीच गांधी स्टेडियम के पास काफिले की गाड़ियां अचानक टकरा गई। एक के बाद एक गाड़ियां टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें बिलारी के विधायक फईम खां की गाड़ी भी थी। इसके अलावा घोसी समाज के जिलाध्यक्ष बब्बू खां, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह चौहान की गाड़ी भी थी। आठ से दस गाड़ियां अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की थीं। इसमें ओमेन्द्र चौहान की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, गनीमत रही काफिले में शामिल गाड़ियों में सवार किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed