{"_id":"5b86ecf842c7924646255804","slug":"51535569144-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का नंबर लगाने को हंगामा, नौबत मारपीट तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का नंबर लगाने को हंगामा, नौबत मारपीट तक पहुंची
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सेवा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर कर्मचारी और मरीज के तीमारदार के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। बाद में पहुंचे लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
तोपखाना रोड स्थित सेवा अस्पताल में बुधवार की दोपहर अल्ट्रासाउंड कराने का नंबर लगाने को विवाद खड़ा गया। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे एक व्यक्ति को तीन दिन बाद का नंबर दिया जा रहा था जबकि वह बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराने को कह रहा था। इसी बात को लेकर अस्पताल के कर्मचारी और मरीज के तीमारदार के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों की नोकझोंक से अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीज इधर-उधर भागने लगे। बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मरीज के तीमारदार ने सेवा अस्पताल के कर्मचारी पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अस्पताल के कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं। मरीज और उनके तीमारदारों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी ओर सेवा अस्पताल के संचालक डॉ. तनवीर का कहना है कि उनको घटना के बारे में बाद में जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड कराने का नंबर लगाने को लेकर अस्पताल के कर्मचारी और मरीज के तीमारदार के बीच विवाद हुआ था। मामले को शांत करा दिया गया।