फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पूर्ति निरीक्षकों के साथ ही बाबूओं पर तबादले की गाज

पूर्ति निरीक्षकों के साथ ही बाबूओं पर तबादले की गाज

Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षकों के साथ ही बाबूओं पर तबादले की गाज
पूर्ति निरीक्षकों के साथ ही बाबुओं पर तबादले की गाज
विज्ञापन

रामपुर।
पूर्ति विभाग में लंबे समय से एक ही पटल और तहसील में जमें पूर्ति निरीक्षकों और बाबुओं को बदल दिया गया है। राशन वितरण में घपलेबाजी की बढ़ती शिकायतों के बाद डीएम ने तीन पूर्ति निरीक्षकों समेत आठ का तबादला कर दिया है। इस कार्रवाई से पूर्ति विभाग में खलबली मच गई है।

जिले की राशन वितरण प्रणाली में लगातार शिकायतें प्रशासन के पास आ रही थीं। आरोप यह भी लग रहा था कि पूर्ति निरीक्षक से लेकर बाबू तक इस घपलेबाजी में शामिल हैं। पिछले दिनों लगातार बढ़ती शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने एडीएम को छापा मारकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, इसके बाद एडीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण भी किया था, जिसमें तमाम कमियां पाई गई थीं। शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा था। साथ ही बाबू मनमानी पर उतारू थे। एडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी, इसके बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। जिलाधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने एवं जनसामान्य को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पूर्ति विभाग के आठ कर्मचारियों को जनपद की विभिन्न तहसीलों में स्थानांतरित कर दिया। डीएम ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्यामसुंदर राम को तहसील स्वार से हटाकर सदर में तैनाती दी गई है। पूर्ति निरीक्षक जगतपाल को मिलक से हटाकर बिलासपुर और रामपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है, इसके साथ ही पूर्ति निरीक्षक संतराम को बिलासपुर से मिलक भेजा गया है। कमल प्रकाश दीक्षित को सदर और रामपुर से हटाकर टांडा एवं स्वार में तैनाती दी गयी है। इसके अतिरिक्त पूर्ति लिपिक विजय कुमार मिलक, किशन लाल स्वार व सदर, राकेश कुमार को मुख्यालय से बिलासपुर एवं रवि कुमार सक्सेना को बिलासपुर से शाहबाद भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है। जिला पूर्ति अधिकारी रीना सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed