फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार

चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार

Mon, 16 Oct 2017 09:19 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

भाजपा मंडल की बैठक सोमवार को नए पार्टी कार्यालय आनी में आयोजित हुई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के सूद कांपलेक्स में भाजपा की ओर से खोले गए नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने की। भाजपा के मीडिया प्रभारी यशवर्धन शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि आनी के 136 पुलिंग बूथों के सदस्यों, प्रभारियों, शक्ति केंद्र, बूथ पालक आदि सदस्यों के साथ बैठक की जा चुकी है। चार जिप वार्डों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। इस दौरान नए लोगों को भाजपा में शामिल किया गया, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला कुल्लू भाजपा प्रभारी सुरेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चंदेल, जीवन ठाकुर, पूर्व विधायक किशोरीलाल सागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा को सता में लाने के लिए मंडल ने 272 बूथ प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, पूर्व विधायक किशोरीलाल सागर, वेद ठाकुर, विक्रांत भारद्वाज, योगेश वर्मा, अनु ठाकुर, पप्पी विष्ट, चमेलू देवी, जमना ठाकुर, हरीश शर्मा, गंगाराम चंदेल, जीवन ठाकरु, महामंत्री दुनीचंद, भोलादत्त गुप्ता, विदेश निगम, अशोक ठाकुर, योगेश परमार, सत्येंद्र, यशवर्धन शर्मा, चमेलू देवी, चद्रकांता नेगी, रामलाल, चौधरीराम ठाकुर, विनोद चंदेल, नूरदास ठाकुर, दीपू, चुनीलाल, मोहर सिंह भारद्वाज सहित युवा मोर्चा व महिला मोर्चा सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार वार्ड में नियुक्त किए प्रभारी
भाजपा मंडल आनी द्वारा विस चुनावों के मददेनजर आनी और निरमंड के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें कुंगश वार्ड से जीवन ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, बुच्छेर वार्ड से गंगाराम चंदेल और महेन्द्र ठाकुर, अरसू वार्ड से रामलाल ठाकुर और सोहन बंसल, पोषणा वार्ड से भोला दत्त गुप्ता को नियुक्त किया गया है। जबकि कार्यालय प्रभारी मोहरसिंह ठाकुर , शेरसिंह चौहासन आनी से जबकि निरमंड से तेजप्रकाश शर्मा और एलआर ठाकुर को नियुक्त किया गया है। करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed