{"_id":"59aad8c04f1c1b746a8b46de","slug":"51504368832-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क में ट्रक खराब, 20 घंटे रही आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क में ट्रक खराब, 20 घंटे रही आवाजाही बंद
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
ज्यूरी से सराहन जानी वाली खस्ताहाल वैकल्पिक नानणसड़क में एक ट्रक के खराब होने से 20 घंटे तक आवाजाही बंद रही। ज्यूरी-सराहन सड़क बीते चार माह से बंद होने के कारण क्षेत्र के बागवानों को सेब मंडियों तक वक्त पर पहुंचने में काफी मुश्किलें हो रही हैं। तंग व उखड़ खाबड़ नानण सड़क पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक छोटा एक्सल टूटने से बीच में खड़ा हो गया है।
ट्रक खराब होने के बाद इस वैकल्पिक सड़क पर भी यातायात ठप हो गया, जिससे लोगों को अधिक परेशानी हुई। सरकार और लोक निर्माण विभाग की ढील के चलते ज्यूरी-सराहन सड़क बंद पड़ी है। विभाग सड़क को चार महीनों से खोलने में कामयाब नहीं हो पा पाया। जनता की असुविधा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। मां भीमाकाली मंदिर सराहन जाने वाली ज्यूरी-सराहन मुख्य सड़क बंद होने से पर्यटकों को भी दिक्कत हो रही है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने वैकल्पिक ज्यूरी-नानण कच्ची सड़क से यातायात चलाया हुआ है। लेकिन इस सड़क का इतना बुरा हाल है कि यहां आए दिन वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। ऊबड़ खाबड़ और खस्ताहाल सड़क पर सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है। उधर, लोक निर्माण के एसडीओ केएल सुमन का कहना है कि वैकल्पिक सड़क के खराब प्वाइंट को ठीक करवाया जा रहा है और पहले से बंद मुख्य सड़क को भी जल्द बहाल करवाने का कार्य चल रहा है।