{"_id":"59a842fb4f1c1b09278b496f","slug":"51504199419-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में गौरव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में गौरव ने मारी बाजी
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सिगमा स्कूल ऑफ साइंस डकोलढ़ में एड्स को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीएमओ रामपुर आरके नेगी ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
बीएमओ आरके नेगी ने विद्यार्थियों से कहा कि एचआईवी एड्स असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने, बिना उबली हुई और पूर्व में इस्तेमाल की गई सुई के प्रयोग से और एचआईवी पॉजिटिव मांग से उसके बच्चे को फैलता है। उन्होंने बताया कि एचआईवी मरीज के लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट और दवाइयों की सुविधा दी गई है। इसके अलावा एड्स प्रभावित अनाथ बच्चों के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग इस देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने किसी भी व्यक्ति को एड्स होने पर हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क कर सहायता देने की बात कही। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्कूल के गौरव ने प्रथम, मुस्कान शर्मा ने द्वितीय और मुस्कान मेहता ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक अतुल टंडन, स्वास्थ्य शिक्षक केसी जिष्टू और स्कूल के अध्यापक मौजूद रहे।