{"_id":"59a447d84f1c1b97018b45c3","slug":"51503938520-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल मेले में देवताओं ने किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल मेले में देवताओं ने किया नृत्य
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन के ऐतिहासिक चार साला मेले में सोमवार को कालेश्वर महादेव श्री देवता मलेंडू दरबार मैदान पहुंचे और यहां पर चारों देवताओं का मधुर मिलन मेले का मुख्य आकर्षण रहा। अपने मंदिर से देवता श्रीमलेंडू सोमवार सुबह चले और करीब चार बजे कुमारसैन अपने लाव लशकर के साथ पहुंचे। दरबार मैदान में चारों देवताओं का मिलन देखने योग्य था। यहां हजारों लोग देवताओं के मिलन के गवाह बने। देवताओं ने मेले में जमकर नृत्य किया। इस दौरान लोगों ने देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। पारंपरिक ठोडा दल ने भी मेले में शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। मेले के चौथे दिन मंगलवार को कुमारसैन में सभी देवता भ्रमण करेंगे। मतेवग गांव और कुमारसैन बाजार का भी दौरा करेंगे। इसके बाद पांचवें दिन बुधवार को चारों देवता मंढोली को प्रस्थान करेंगे।