फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   देवताओं का मिलन रहा मुख्य आकर्षण

देवताओं का मिलन रहा मुख्य आकर्षण

Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
देवताओं का मिलन रहा मुख्य आकर्षण
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

कुमारसैन क्षेत्र के ऐतिहासिक चार साला मेले के दूसरे दिन रविवार को श्रीकोटिश्वर महादेव, बूढ़ा देवता और वजीर देवता साहिब मारेच्छ दरबार मैदान पहुंचे, जहां पर हजारों की संख्या में लोगों ने अपने ईष्ट देवताओं के दर्शन किए। श्रीकोटिश्वर महादेव और बूढ़ा देवता मंढोली मंदिर से रविवार सुबह कुमारसैन की ओर, जबकि देवता मारेच्छ ढोलासेरी मंदिर से कुमारसैन की ओर चले। अगला बाजार कुमारसैन के रांबल में तीनों देवों का मिलन हुआ, जहां से घरेड़ी होकर सभी देवता दरबार मैदान पहुंचे। यहां पर देवताओं का मिलन मेले का आकर्षण रहा।

महादेव के दर्शनों के लिए दरबार मैदान में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ आया था और श्रीकोटिश्वर महादेव भी अपनी प्रजा के बीच चार वर्षों के बाद आकर खूब झूमे। दरबार मैदान पहुंचते ही श्रीकोटिश्वर महादेव, बूढ़ा देवता और देवता मारेच्छ ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष शीश नवाया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है कि श्रीकोटिश्वर महादेव हर चार वर्ष बाद अपने लाव लश्कर सहित जनता के बीच दर्शन देने आते हैं। मेले के तीसरे दिन सोमवार को देवता कोलेश्वर महादेव मलैंडू दरबार मैदान पहुंचेंगे। यहां पर चारों देव चार वर्ष बाद एक दूसरे से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed