{"_id":"5952aaad4f1c1b91278b4993","slug":"51498589869-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे बिजली अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे बिजली अफसर
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे बिजली अफसर
रामपुर। योगी सरकार भले ही सौ दिन पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों का बखान कर रही हो, लेकिन रामपुर की बिजली व्यवस्था अब भी पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। 48 घंटे में ग्रामीण क्षेत्रों के फुंके हुए ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर जारी योगी सरकार के आदेशों की अफसर धज्जियां उड़ा रहे हैं। सैदनगर क्षेत्र के ही आधा दर्जन से अधिक गांवों के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में भीषण गर्मी से लोगों सो नहीं पा रहे हैं और अफसर कह रहे हैं कि हमें जानकारी नहीं हैं। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही योगी सरकार ने बिजली सुधार को लेकर कई कदम उठाए। जिला मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे आपूर्ति के निर्देश दिए। यहां तक कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भी 24 घंटे की समयसीमा तय की गई, लेकिन बिजली अफसरों पर सरकार के आदेश को कोई असर नहीं है। सिर्फ सैदनगर क्षेत्र की ही बात की जाए तो क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। ग्राम बजावाल का ट्रांसफार्मर तो एक माह से फुंका पड़ा। सैदनगर में भी यही हाल है। ग्राम हकीमगंज का ट्रांसफार्मर आठ दिन से फुंका पड़ा है, जबकि ग्राम सींगनखेड़ा, नगलिया आकिल, हमीरपुर समेत क्षेत्र के कई गांवों में महीनों से ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। लोग बिजली अफसरों से शिकायत कर करके थक चुके हैं, लेकिन अफसरों पर इसका कोई असर नहीं है। ऐसे में लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी में लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है।