फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   50 percent park will be reserved for women

पचास फीसदी पार्क महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
50 percent park will be reserved for women
रामपुर। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पार्कों में 50 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस प्रस्ताव को कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा नुमाइश मैदान में रामायण वाटिका बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने पिछले दिनों महिलाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया था। इस दौरान कई महिलाओं ने पार्क आरक्षित करने की बात उठाई थी। महिलाओं के इस सुझाव को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर कमिश्नर की अध्यक्षता में मुरादाबाद में हुई बैठक में रखा गया। जिसमें इसे मंजूरी प्रदान कर दी है। रामपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत छोटे-बड़े पार्कों की संख्या लगभग 70 है। इसमें से कौन से पार्क महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस बात का फैसला जल्द लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। जो पार्क आरक्षित किए जाएंगे उसमें सिर्फ बच्चियों और महिलाओं को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा बैठक में नुमाइश ग्राउंड में रामायण वाटिका बनाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। बैठक में यह फैसला लिया गया कि जिले में नॉन जेड ए की वजह से जमीन की खरीद-बिक्री में जो समस्या आ रही उसके बारे में शासन को अवगत कराया जाएगा। साथ ही जिले में नियोजित विकास कराए जाने पर चर्चा की गई है, ताकि लोगों को जमीन खरीदने के बाद किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed