फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   50 bed critical care center will be built in Rampur

Rampur News: रामपुर में बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
50 bed critical care center will be built in Rampur
रामपुर। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के तहत जिले में 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए शहर में पहाड़ी गेट के पास जमीन चिह्नित की गई है। शासन स्तर से चयनित संस्था इसका निर्माण कराएगी। यहां गंभीर मरीजों को इलाज मिलेगा। इससे उन्हें दूसरे जिले रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लगभग 25 लाख की आबादी वाले जिले में पांच सीएचसी व 36 पीएचसी हैं। जहां से काफी संख्या में रेफर होकर मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं। जिले में कोई क्रिटिकल केयर सेंटर नहीं होने की वजह से गंभीर लोगों को रेफर करना होता है। इसको देखते हुए जिले में क्रिटिकल केयर सेंटर प्रस्तावित किया गया था। इस पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

शहर में पहाड़ी गेट के पास तीन हजार वर्ग फुट जमीन क्रिटिकल केयर सेंटर बनाने के लिए चिह्नित की गई है। इसके बनने के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं होगा। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, आधुनिक पैथोलॉजी लैब समेत तमाम आधुनिक चिकित्सा सेवाएं तो हैं, लेकिन कोई क्रिटिकल केयर विंग न होने के कारण इन चिकित्सा सुविधाओं का गंभीर घायलों और बीमारों को पूरा लाभ नहीं मिल पाता। आधुनिक क्रिटिकल केयर सेंटर बनने के बाद लोगों को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

गंभीर बीमारियों का होगा इलाज

क्रिटिकल केयर यूनिट में हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा। क्रिटिकल यूनिट में 50 बेड होंगे। यह यूनिट अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगी।


------------

पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के तहत क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जाएगा। सेंटर के लिए पहाड़ी गेट पर ड्रग वेयर हाउस के पास जमीन उपलब्ध करा दी गई है। शासन स्तर से चयनित संस्था इसका निर्माण कराएगी।

- डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed