फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   481 beneficiaries will get the benefit of Chief Minister's residence

Rampur News: 481 लाभार्थियों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
481 beneficiaries will get the benefit of Chief Minister's residence
रामपुर। जिले में 481 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। शासन ने पहली बार इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इनमें 202 प्राकृतिक आपदा और 279 दिव्यांगों को आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र लाभार्थी परिवार को तीन किस्तों में 1.20 लाख दिए जाते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में शासन से महज 90 पात्र लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए आवास प्रदान किए गए थे। इस बार ग्राम्य विकास विभाग ने पात्र लाभार्थियों का चयन किया। जिसके आधार पर 533 आवास की मांग शासन से की गई थी। इस पर शासन ने 481 आवासों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 202 लाभार्थी परिवारों व 279 दिव्यांग जनों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रभारी परियोजना निदेशक मंशाराम यादव ने बताया कि जिले में बारिश के कई लोगों के मकान गिर गए थे। उनको भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों से पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जा चुकी है। लाभार्थियों के खाते में जल्द ही आवास योजना का पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed