फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   46859 students will appeared in up board

77 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के 46859 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
46859 students will appeared in up board
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा जिलेभर में बनाए गए 77 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 46859 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराए हैं। बोर्ड की मुहर लगने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है। जिले के 21 राजकीय इंटर कॉलेज 17 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज और 39 मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021-2022 की तैयारियों के लिए परीक्षा केंद्रों बनाने का कार्य पूरा हो गया है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जिलेभर के 208 स्कूलों की जियो टैगिंग कराई गई थी। यूपी बोर्ड के अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना भी किया था। इसके आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में ऑनलाइन 77 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के बारे में 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी थीं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होने के बाद जिलेेभर से 27 आपत्तियां लगाई गई थीं। जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट बोर्ड कार्यालय को भेज दी गई थी। जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर बोर्ड कार्यालय ने मुहर लगा दी है। साथ ही पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों की सूची भी ऑनलाइन जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed