{"_id":"5c6c54f7bdec225213320d4a","slug":"41550603511-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों की बेसिक शिक्षक करेंगे आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों की बेसिक शिक्षक करेंगे आर्थिक सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को जिले भर में मंगलवार को भी श्रद्धांजलि दी गई। कहीं श्रद्धांजलि सभा और हवन का आयोजन हुआ तो कहीं पुतला फूंककर आतंकी घटना पर रोष जताया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।
बेसिक स्कूल के शिक्षक आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिक्षकों ने निकटतम जिले के शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया और 25 फरवरी तक ब्लॉकवार आर्थिक सहायता एकत्र करने की बात कही। इस दौरान आनंद प्रकाश गुप्ता, छत्रपाल सिंह, अब्दुल अलीम खां, अंजुम सक्सेना, अजीत श्रीवास्तव, कमर इस्हाक जब्बाद, उमेश पाल सिंह, जफर बेग, अखिल शर्मा, राजकुमार, वसीम अहमद, नितिन, प्रभाकर गौतम, दीपक पुंडीर, मुजाहिद खां, रूबी सिंह, ज्योति, संगीता, भावना शुक्ला आदि शामिल रहे।
मंगलमय परिवार के सदस्यों ने पुलवामा में शहीद हुए भारतमाता के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के पदाधिकारी चंपा कुंवरि धर्मशाला में एकत्र हुए और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां देकर उनकी सद्गति की प्रार्थना की। इस दौरान अध्यक्ष केके भार्गव, मुनीश चंद्र शर्मा, योगेश अग्रवाल, रविन्द्र कपूर, अंबर वशिष्ठ, रविन्द्र मिश्रा, संगीता अग्रवाल, शिवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भी शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा को ख़त्म करने के फैसले का स्वागत किया गया। प्रदेश संयोजक जहीर अहमद ने कहा कि अब पाकिस्तान को सबक़ सिखाने का वक़्त आ गया है, हम जाति , दल, धर्म, भाषा आदि से उपर उठकर एक साथ खड़े हैं। जहीर अहमद ने बताया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजधानी दिल्ली में ग़ालिब एकेडमी में शहीदों को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश भर से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर जिला संयोजक फैसल मुमताज, अभय गुप्ता, शाह आलम, शम्मी खां, निक्की खां, दानिश खां, कमर आलम, आसिफ अली, हैदर अली, आकिफ खान, शादाब खां, जैब खां, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
वीर शहीदों क़ो नमन आयोजन समिति द्वारा एक जूलूस निकालकर शहीदों को नमन किया गया। जुलूस सरस्वती विद्या मंदिर से मिस्टन गंज चौराहा, चाकू बाजार, पोस्ट ऑफिस से जिला अस्पताल होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पर समापन हुआ। जिसमें सेकडों देशभक्त भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीदो का बदला लेंगे बदला लेंगे, पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चले। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सुन्दर लाल सिंघानिया, योगेन्द्र चौहान, विनीत त्यागी, अनुज सक्सेना, विवेक अग्रवाल, अवधेश सिन्हा, रवि शर्मा, परागमणी वशिष्ठ आदि शामिल रहे।
आढ़ती एसोसिएशन की ओर से मिस्टन गंज में आतंकवाद का पुतला फूंककर घटना पर रोष जताया गया। आढ़ितयों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सतेंद्र कुमार, विपुल खंडेलवाल, रामकुंवर, पूरन, संजीव अग्रवाल, कुणाल, राजू खंडेलवाल, परमजीत, पंकज, आर्येंद्र देव गुप्ता, अमरीश आदि मौजूद रहे।
आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और हमले में घायल जवानों के लिए अपने खून का एक-एक कतरा देकर जान बचाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना होगा, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। इस दौरान शादाब कादरी, नजीर शमसी, दिल्लन खां, शुऐब खां, अनस अरशद खां, मोनिस मियां, शाहवेज अहमद, मोहम्मद वसीम, करामत अली आदि शामिल रहे।
शहर के युवाओं ने पुलवामा शहीदों को नमन करते हुए नवाब गेट से गांधी समाधि तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शिवा शर्मा, अली मेहंदी खां, राहुल अग्रवाल, पंकज त्यागी, मीसज जैदी, रजा अब्बास, शोभित शंकर, आरिफ अब्बास, सुदेश यादव, विजयपाल, शंकर कश्यप, मोहम्मद शाद, महेंद्र सिंह, सुधांशु अग्रवाल आदि शामिल रहे।
मदरसा इस्लामिया अरबिया खाजिनूल उलूम दढ़ियाल में भी पुलवामा में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मदरसे के तालिबों ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर शहीद जवानों के जयघोष लगाए।
टीचर्स क्लब ऑफ इंडिया ने भी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अपिऌ्त की। दो मिनट का मौन रखकर सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान दायम रजा, खालिद जमीर, आमिर खान, नदीम खान, मोहम्मद समी आदि शामिल रहे।
चमरौआ के नेशनल इंटर कालेज में भी पुलवामा के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विक्की मियां, सुहेल खां, फाइज मियां, आनंद रस्तोगी, आकाश शर्मा, सोनू शाक्य, विपुल, परविंदर सिंह आदि शामिल रहे।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने भी मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वार में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष हरिओम मौर्य के नेतृत्व में गांव धनोरी स्थित शिव मंदिर पर एकत्र हुए। जहां दो मिनट का मौन धारण कर आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए मंदिर में प्रार्थना की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान बृजेश सैनी, राजेश मौर्य, अतर सिंह मौर्य, अजीत मौर्य, सत्य प्रकाश, कमल मौर्य, बालकिशन मौर्य, ओम प्रकाश राणा, रूप सिंह, भागमल गोपी, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।