{"_id":"5b67459b4f1c1b61508b74c1","slug":"41533494683-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 घंटे से अंधेरे में धमोरा क्षेत्र की सवा लाख की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 घंटे से अंधेरे में धमोरा क्षेत्र की सवा लाख की आबादी
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। धमोरा बिजलीघर के फीडर में आग लग जाने के बाद धमोरा समेत 36 गांवों की बिजली 32 घंटे से गुल है। बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। बिजली किल्लत के कारण लोग अपना मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
धमोरा बिजलीघर में शनिवार की सुबह फीडर में आग लग गई। फीडर में आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है। फीडर में आग लगने की वजह से क्षेत्र के धमोरा समेत आसपास के 36 गांवो मेघनगला, अहमदाबाद, नगला उदई , रामनगर, लोहा, कमोरा, बृजपुर, आगापुर, बहादुरपुर, पैगबरपुर, झनईया, इमरतपुर, जसमोली, स्योडरा, लखनाखेड़ा, धोबी की मंडैया, लोदीपुर, रूपपुर , ज्योहरा, जाफराबाद , खाता चिंतामन के सैकड़ों घरों में बिजली गुल हो गई। क्षेत्र में करीब 32 घंटे से बिजली नहीं है। इस कारण इन क्षेत्रों की सवा लाख की आबादी अंधेरे में है। जिन लोगों के पास इंवर्टर की सुविधा है उनके इंवर्टर भी डाउन हो गए हैं। जिससे वह मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। अन्य दिनों में भी इन क्षेत्रों में बिजली कटौती होती रहती है। कभी फाल्ट तो कभी इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण घंटों बिजली गुल रह रही है। धमोरा बिजलीघर क्षेत्र में शनिवार सुबह से बिजली सप्लाई बंद हो गई जिससे शाम तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने बिजली कर्मियों के फोन घनघनाने शुरू कर दिए। पूरे दिन बिजली कर्मी फीडर ठीक करने में लगे रहे। जेई योगेश कुशवाहा ने बताया कि फीडर में आग लग जाने के कारण सप्लाई नहीं है। जल्द ही ठीक कर सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।