{"_id":"5ad79ed74f1c1ba67f8b556b","slug":"41524080343-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ दिन में बिजली चोरी रोकेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ दिन में बिजली चोरी रोकेगा विभाग
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ दिन में बिजली चोरी रोकेगा विभाग
रामपुर।
बिजली चोरी रोकने के लिए एक बार फिर विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई है। इस बार शासन के निर्देश पर सौ दिनों का प्लान बनाया गया है, जिसमें ताबड़तोड़ छापेमारी की जाएगी। इस बीच कहीं बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला, तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो जाती है। हालांकि, इसे रोकने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार छापेमारी की जाती है, लेकिन इसके बाद भी विभाग की ओर से बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। यहां तक कि शहर में कई बार चेकिंग के दौरान बवाल भी हो गया। अब शासन ने सौ दिन विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें बिजली चोरी करने वालों के साथ ही बकाएदारों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। यह अभियान 16 अप्रैल से 14 अगस्त तक चलाया जाएगा। प्रबंध निदेशक की ओर से निर्देश जारी होने के बाद अब स्थानीय अफसरों ने भी सभी उपखंड अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इस अभियान के लिए उपखंड अधिकारी के हिसाब से टीमों का गठन किया जाएगा, जिसमें अवर अभियंताओं के साथ ही महिला और पुरुष होमगार्ड भी शामिल होंगे। इस बीच कहीं भी बिना कनेक्शन बिजली का उपभोग होता मिला या फिर कट लगाकर बिजली चोरी मिली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही बकाएदारों के भी कनेक्शन काटने और रिपोर्ट दर्ज कराने का सिलसिला चलेगा।