फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अश्वों पर मंडरा रहा ग्लैंडर (फार्सी) का खतरा, अब तक 240 रक्त नमूने भेजे जांच को

अश्वों पर मंडरा रहा ग्लैंडर (फार्सी) का खतरा, अब तक 240 रक्त नमूने भेजे जांच को

Sat, 14 Apr 2018 12:46 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अश्वों पर मंडरा रहा ग्लैंडर (फार्सी) का खतरा, अब तक 240 रक्त नमूने भेजे जांच को
अश्वों पर ग्लैंडर का खतरा, 240 रक्त नमूने भेजे जांच को
विज्ञापन

रामपुर।
अश्वों में ग्लैंडर (फार्सी) बीमारी के खतरे को लेकर पशु चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है। जिले में अश्वों पर इस बीमारी के खतरे को देखते हुए अब तक 240 नमूने जांच को भेजे जा चुके हैं। हालांकि अभी तक किसी भी अश्व की जांच रिपोर्ट में इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।

अश्वों में होनी वाली ग्लैंडर (फार्सी) बीमारी न सिर्फ पीड़ित अश्व के लिए जानलेवा है, बल्कि इसकी चपेट में अन्य अश्व और अश्वपालक भी आ सकते हैं। इस बीमारी का कोई उपचार नहीं है। इस बीमारी से पीड़ित अश्व को मारना पड़ता है। हालांकि अश्व को मारने पर सरकार 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अश्व पालक को देती है। जिले में भी अश्वों पर इस बीमारी के खतरे को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। जिसमें अब हर माह बीस आशंकित अश्वों के रक्त नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान हिसार भेजे जा रहे हैं। जिले में अब तक 240 अश्वों के रक्त परीक्षण कराए जा चुके हैं। राहत की बात है कि अभी तक इनमें से किसी में भी इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। बीमारी से बचाव और समय से पहचान के लिए जिले के 6300 अश्वों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed