फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार : नड्डा

भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार : नड्डा

Fri, 20 Oct 2017 09:18 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार : नड्डा
आनी (कुल्लू)
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार की वजह से आज देवभूमि हिमाचल शर्मसार हो गई है। आनी में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह और गुड़िया हत्याकांड पर प्रदेश सरकार के मुखिया की बयानबाजी और प्रशासन की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि राज्य में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार धक्का स्टार्ट गाड़ी है। गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल तक नहीं है।
प्रदेश सरकार ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुखिया हाईकोर्ट में जमानत के लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में लगे इस कलंक को साफ करेगी। मंत्री नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को 69 नेशनल हाईवे दिए, जबकि कांग्रेस सरकार एक भी डीपीआर नहीं बना पाई। एक साल में प्रदेश को तीन मेडिकल कॉलेज दिए। इसके अलावा कैंसर अस्पताल बनाने के लिये 45 करोड़ रुपये दिए, जबकि प्रदेश सरकार प्रोजेक्ट रिपोर्ट ही तैयार नहीं कर पाई। उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवार किशोरी लाल सागर के पक्ष में मतदान
विज्ञापन

करने की अपील की। इससे पूर्व भाजपा उम्मीदवार ने अपने समर्थकों के साथ आनी में अपना
नामांकन भरा। इसके बाद आनी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसके चलते कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल सागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, शिशु भाई धर्मा, सुरेश शर्मा, महेंद्र ठाकुर, अनु ठाकुर, अंजना भारती, बिंदु वाला, पप्पी बिष्ट, मोहन भारती, दूनी चंद, जीवन चौहान, गंगा राम चंदेल, जीवन ठाकुर, कुशाल चौहान, लोभू राम, तेज राम, रफ्तार ठाकुर, योगेश वर्मा ने जनसभा को संबोधित किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed