फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   41.01 percent voting in rampur by election

रामपुर उपचुनाव में 41.01 फीसदी रहा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
41.01 percent voting in rampur by election
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में मतदान काफी कम रहा। जिले में 2058 बूथों पर महज 41.01 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसकी एक वजह गर्मी भी रही। वहीं, उपचुनाव को लेकर लोगों में भी कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला। जिस कारण रामपुर में मतदान प्रतिशत गिर गया। इस दौरान बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में मतदान हुआ। मतदान के दौरान प्रेक्षक, एडीजी, डीआईजी, डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। कई मतदान केंद्रों पर पुलिस की पोलिंग एजेंट और मतदाताओं से झड़प भी हुई।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने रामपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया। इसके तहत बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। जिले में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी, जबकि सपा ने आजम खां के करीबी आसिम राजा को प्रत्याशी बनाया। इसके अतिरिक्त संयुक्त समाजवादी दल के प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य, निर्दलीय प्रत्याशी कपिल, इम्तियाज उर्र रहमान खां और शिवप्रसाद भी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

मतदान के लिए जिले में 1123 मतदान केंद्रों पर 2058 बूथ बनाए गए थे। सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपनी बारी आने के बाद मतदान किया। पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार मीना, व्यय प्रेक्षक समाथा मुल्लामुड़ी, एडीजी राजकुुमार, डीआईजी शलभ माथुर, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बूथों का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर पुलिस पर मतदान न करने देने के आरोप लग रहे थे, जिसके बाद अफसरों ने बूथों पर जाकर मतदाताओं को समझाया। साथ पुलिस अफसरों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान 21 जोनल मजिस्ट्रेट व 141 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस बीच सुबह के समय मतदान की शुरुआत में ईवीएम को लेकर तमाम मतदान केंद्रों से शिकायत आने लगीं। कहीं ईवीएम न चलने की शिकायत थी, तो कहीं कुछ और। शिकायतों के आधार पर प्रशासन की ओर से तुरंत मशीनों को सही कराया। कुछ जगह दूसरी मशीनों का भी इंतजाम किया गया, जिसके बाद मतदान हुआ।

शाम छह बजे तक जिले में 41.01 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा वोट बिलासपुर में पड़े। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र 46.80 फीसदी मतदान हुआ। जबकि, सबसे कम 32.70 प्रतिशत मतदान शहर विधानसभा क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed