फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   40 students were absent in corona exam

विवि परीक्षा:

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
40 students were absent in corona exam
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर समाजशास्त्र वित्तीय वर्ष की परीक्षा में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं कोरोना गाइड लाइन के पालन के साथ कराई गई। शुक्रवार को प्रथम पाली में एमए समाजशास्त्र द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 297 में से 276 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 235 परीक्षार्थियों में से 216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया था। थर्मल स्कैनिंग के बगैर किसी भी कर्मचारी, स्टाफ और परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षा कक्ष के फर्नीचर आदि को सैनिटाइज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed