फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   3640 meritorious students received scholarships

Rampur News: 3640 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
3640 meritorious students received scholarships
रामपुर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने 3640 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह छात्रवृत्ति पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं के तहत वितरित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को अधिकारियों और विद्यार्थियों ने देखा। इसके बाद डीएम ने कक्षा 9-10 के 2701 और कक्षा 11-12 के 939 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की धनराशि प्रदान कर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में अनुसूचित जाति/जनजाति के 547, सामान्य वर्ग के 193, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2216 और अल्पसंख्यक वर्ग के 684 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति वितरण का कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो, ताकि कोई पात्र विद्यार्थी लाभ से वंचित न रह जाए।यहां एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed