फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   3500 teachers will conduct UP board exam in the district

Rampur News: जिले में 3500 शिक्षक कराएंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
3500 teachers will conduct UP board exam in the district
रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित होने के बाद ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है। जिले में 3500 शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा के दौरान ड्यूटी देंगे। 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिले के 73 परीक्षा केंद्रों की सूची प्रस्तावित कर बोर्ड को भेजी का चुकी है, जिस पर जल्द मुहर लग जाएगी। वहीं अब परीक्षा में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 3500 शिक्षकों का डाटा तैयार किया गया है। माध्यमिक स्कूलों में इतने शिक्षक नहीं हैं, इसलिए बीएसए कार्यालय से भी संपर्क किया गया है। पत्र भेजकर शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सामंजस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि शिक्षकों की सूची फाइनल होने के बाद बोर्ड को भेज दी गई है। जिले से इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 48 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो 73 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed