फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   3.50 lakh voters in the district did not submit SIR forms.

Rampur News: जिले में 3.50 लाख वोटरों ने जमा नहीं किए एसआईआर के प्रपत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
3.50 lakh voters in the district did not submit SIR forms.
रामपुर। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद जिले के 3.50 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने बीएलओ के पास अपने गणना प्रपत्र (एसआईआर फाॅर्म) भरकर जमा नहीं किए हैं, जिससे एसआईआर फार्म जमा करने के काम को झटका लग रहा है। प्रशासन ने अब इन लोगों से फार्म जमा कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं के से संपर्क करेंगी।
विज्ञापन

इसके लिए सेक्टर अफसर की अगुवाई में बीएलओ की टीम लगाई गई है। यह टीम गलत नाम को सही कराने के अलावा तैयार मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएगी। इसके अलावा टीम मतदाताओं की आपत्तियों का भी निस्तारण करेगी। इसके लिए जिले में 50 से ज्यादा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना फॉर्म जमा करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए आयोग की ओर से अब 26 दिसंबर तक का समय दिया गया है। रामपुर की बात की जाए तो जिले में एसआईआर फाॅर्म भरने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में शहर, बिलासपुर, स्वार-टांडा, चमरौवा, मिलक में कुल 17.57 लाख मतदाता हैं। प्रशासनिक दावों की मानें तो यह काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी ऑनलाइन किए जाने की स्थिति पर नजर दौड़ाई जाए तो जिले में रविवार तक 80 फीसदी से ज्यादा गणना प्रपत्र को ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 3.50 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं किए हैं। इनके फार्म जमा कराने के लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू की गई है। बूथ स्तर पर ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने फार्म जमा नहीं किए हैं। ऐसे लोगों से फार्म जमा कराने के लिए कवायद शुरू की गई है। ऐसे में इन विधानसभा क्षेत्रों में कांबिंग के लिए 51 जिलास्तरीय अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनकी बूथवार ड्यूटी लगाई गई है।

जिला स्तरीय नोडल अफसर पर्यवेक्षण करेंगे। हर दरवाजा खटखटाएंगे। छह बिंदुओं पर जांच करते हुए लोगों से गणना फॉर्म भरवाएंगे। बीएलओ और सुपरवाइजर से तत्काल उन्हें डिजिटाइज्ड कराएंगे। रोज शाम को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। तैनात सेक्टर अफसर बीएलओ के साथ बूथवार भ्रमण के दौरान शहरी क्षेत्र में सभासद और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में खुली बैठक कर तैयार मतदाताओं का नाम पढ़कर सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed