फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   34 thousand children waiting for sweaters and shoes

Rampur News: 34 हजार बच्चों को स्वेटर और जूते-मोजे का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
34 thousand children waiting for sweaters and shoes
रामपुर। मौसम में आए अचानक से बदलाव की वजह से सुबह और शाम में सर्दी का अहसास होने लगा है। ऐसे में बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले 34 हजार बच्चे बिना जूते-मोजे और स्वेटर के स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं। इनको यूनिफार्म की धनराशि का इंतजार है।
विज्ञापन


जिले के 1596 बेसिक स्कूलों में इस सत्र में 1,66,411 बच्चों का नामांकन है। इनमें से पहले चरण में 1,31,709 बच्चों को डीबीटी के जरिए ड्रेस, जूते-मोजे और स्टेशनरी आदि सामान खरीदने के लिए 1200-1200 रुपये की धनराशि मिल चुकी है, जबकि 34,702 बच्चे अब तक इस धनराशि के इंतजार में हैं। ऐसे में धनराशि न मिलने से बच्चों को बिना स्कूल यूनिफॉर्म के ही स्कूल आना पड़ रहा है। बच्चों को स्वेटर और जूते-मोजा भी मुहैया नहीं हो पा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इनमें से 10 हजार बच्चे ऐसे हैं, जिनके स्वयं के आधार कार्ड अथवा माता-पिता के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इनके आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है। बाकी बचे बच्चों का डाटा सत्यापित कर लिया गया है। जल्द ही इनको लाभ मिल जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि छूटे बच्चों को जल्द ही यूनिफार्म की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए पोर्टल पर डाटा चढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article